आरंग(26.11.22)- छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा तो कहते है ही लेकिन धान के अलावा भी शासन द्वारा फल-सब्जी फसलों के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है।इसी कड़ी में उद्यानिकी विभाग से आरंग विकासखंड के किसानो को स्थानीय जनपद पंचायत अध्यक्ष खिलेश देवांगन के हाथो से निशुल्क धनिया वितरण किया गया।जिसमे क्षेत्र के किसान दीनबंधु सोनकर परसदा, सप्तऋषि राय भटिया,माखन साहू गिधवा, शंकर सोनकर पारागांव, मदन चंद्राकर छटेरा, जगत साहू पाहन्दा, दुकालू पटेल कुम्हारी, आनंद मानिकपुरी चपरीद,संतु पाल पारागांव,
निशुल्क धनिया वितरण किया गया।समय -समय पर शासन के विभिन्न योजनाओं को निशुल्क एवं अनुदान दिया जाता हैं ताकि किसान भाईयों को आर्थिक रूप से समृद्ध किया जा सके।
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष खिलेश देवांगन ने कहा की छत्तीसगढ़ उधानिकी विभाग की योजना छत्तीसगढ़ उधानिकी योजना का मुख्य उद्देश्य किसानो को खेती की और प्रोत्साहित कर, बागवानी खेती के लिए अनुदान सहायता प्रदान करना है। जिससे किसान कम भूमि में भी अधिक उत्पादन कर, अधिक आय प्राप्त कर सके। साथ ही किसान फूल, सब्जियों, फल, धनिया, अदरक, हल्दी लसुन को देश -विदेश भेज कर अधिक आय प्राप्त कर सकता है। छत्तीसगढ़ उद्यानिकी विभाग के द्वारा किसानो के लिए बहुत सारी योजनाओ को शुरू किया है। जिसके तहत किसान बागवानी खेती में उत्पादन कर सकते है। सरकार सभी छत्तीसगढ़ उद्यानिकी विभाग की अनुदान योजना छत्तीसगढ़ में किसानो को अनुदान और निशुल्क सहायता प्रदान करती है।
निशुल्क धनिया वितरण के कार्यक्रम मे प्रमुख रूप माखन कुर्रे जिला पंचायत सदस्य, रिंक्कू चंद्राकर जनपद सदस्य, यादराम साहूजनपद सदस्य, अनिल सोनवानी-जनपद सदस्य, किशोर साहू जनपद सदस्य, गोविन्द साहू जनपद सदस्य, कोमल साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी, रवि मानिकपुरी, बलदाऊ चंद्राकर, राजेश साहू सरपंच कोटनी, संतु पाल, उद्यानिकी विभाग अधिकारी एन. के. सरकार, छाया पैकरा,शोभना अंजलि झा, मिथलेश जोशी, कोमल जागड़े, दीपक साहू रामधन साहू सहित किसान उपस्थित थे।