आरंग छत्तीसगढ़ राजनीति

बड़ी खबर: 10 सूत्रीय मांग पूरा नही होने पर शिवसेना की आरंग में बड़े प्रदर्शन की तैयारी,30 नवम्बर को नगर पालिका का घेराव करने आएंगे प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(26.11.22)- आरंग नगर पालिका क्षेत्र में आम जनता की मूलभूत समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और समस्याओं के निराकरण तक जनता के हक के लिए लड़ने वाली शिवसेना इस बार आरंग में बड़े प्रदर्शन की तैयारी में जुट गई है।शिवसेना आगामी 30 नवम्बर को अपनी 10 सूत्रीय मांग पूरी नही होने पर बस स्टैंड में धरना प्रदर्शन कर आरंग नगर पालिका कार्यालय का घेराव करेगी। इस बड़े प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रमुख धनंजय सिंह परिहार सहित प्रदेश शिवसेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

शिवसेना रायपुर जिला महासचिव राकेश शर्मा ने बताया कि शिवसेना आरंग विधानसभा द्वारा 14 सितंबर 2022 को 10 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी आरंग को ज्ञापन सौंपा था।ज्ञापन सौंपने के बाद से अब तक इनमे से किसी भी मांग को आरंग नगर पालिका प्रशासन द्वारा पूर्ण नही किया गया है।जिससे शिवसेना के अलावा स्थानीय लोगों में पालिका प्रशासन के खिलाफ काफी आक्रोश है। आम जनता की मूलभूत समस्याओं को दूर करना नगर पालिका प्रशासन का दायित्व है लेकिन पालिका के उदासीन रवैये से नगरवासियों में खासी नाराज़गी है। जनता की जायज मांगो को लेकर शिवसेना हमेशा प्रशासन को अवगत कराती है।लेकिन प्रशासन द्वारा 10 सूत्रीय मांगों पर ध्यान नहीं देने के कारण शिवसेना आरंग विधानसभा द्वारा आगामी 30 नवम्बर को आरंग बस स्टैंड में धरना प्रदर्शन करने के बाद आरंग नगर पालिका कार्यालय का घेराव करेगी।जिसमे शिवसेना प्रमुख धनंजय सिंह परिहार सहित प्रदेश के शीर्ष पदाधिकारियो सहित शिवसैनिक शामिल होंगे।

About the author

Tukeshwar Lodhi