अन्य आरंग छत्तीसगढ़

दीवाली के मद्देनजर सीएसपी निकली आरंग की सड़कों पर,दुकानदारों को दी समझाईश

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(19.10.22)- कलेक्टर-एसपी कान्फ्रेंस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद बेहतर पुलिसिंग को लेकर रायपुर पुलिस के आला अधिकारी सम्बंधित थानो का निरीक्षण कर क्षेत्र का दौरा कर रहे है।

दीवाली त्योहार के मद्देनजर आरंग में सीएसपी(माना) कल्पना वर्मा आरंग की सड़कों पर उतरी और दुकानदारों तथा ठेले गुमटी वालो को समझाइश दी।इस दौरान आरंग थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर भी मौजूद रही।

आरंग थाना से पैदल गश्त करते हुए सीएसपी कल्पना वर्मा ने मेन रोड के प्रमुख चौक चौराहों,बस स्टैंड का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने नगर में पुलिस व्यवस्था,ट्रैफिक व्यवस्था की जानकारी ली।साथ ही उन्होंने लोगो को त्योहारो की खरीदारी करते समय सावधानी बरतने की अपील की जिससे किसी घटना से बचा जा सके।गश्त के दौरान आरंग पुलिस थाना के स्टॉफ मौजूद रहे।

About the author

Tukeshwar Lodhi