छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने व्यावसायिक परिसर का किया लोकार्पण

Written by mediampcg

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने व्यावसायिक परिसर का किया लोकार्पण

रायपुर. 1 जून 2026. उप मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक श्री अरुण साव ने आज लोरमी के ग्राम पंचायत अमलडीही में नवनिर्मित व्यावसायिक परिसर का लोकार्पण किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि यह परिसर स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने के साथ ग्रामीणों के लिए नए रोजगार के अवसर सृजित करेगा।

श्री साव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार का संकल्प गांवों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। जनसुविधाओं के विस्तार और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों का विकास निरंतर जारी है।

About the author

mediampcg