रायपुर। मां मातंगी दिव्य धाम के डॉ. प्रेमासाईं महाराज का पांच दिवसीय दिव्य दरबार 24 से 28 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक अवधपुरी मैदान, गुढ़ियारी में लगेगा जो पूर्णत: नि: शुल्क होगा। मां मातंगीधाम दिव्य दरबार आयोजन समिति के प्रमुख ओमप्रकाश मिश्रा व कृष्णा कान्हा बाजारी ने कार्यक्रम की तैयारी बैठक आयोजन स्थल में रखी। जिसमें सैकड़ों सेवादार उपस्थित हुए जिन्हें व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई। समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए समिति प्रमुखों ने बताया कि प्रात: 7 से 9 बजे तक दिव्य दरबार में श्रद्धालुगणों को कूपन वितरित किया जायेगा, जिसे दरबार में लगे बॉक्स में डाला जाएगा। महाराज उस बॉक्स के कपूनों से श्रद्धालुओं को आमंत्रित करेंगे जहां वे महाराजश्री को अपनी समस्या से अवगत कराएंगे एवं महाराजश्री कष्टों के निवारण का उपाय बताएंगे। महाराजश्री की ख्याति को देखते हुए हजारों श्रद्धालुओं के आने की प्रबल संभावना है।
मीडिया प्रभारी नितिन कुमार झा के अनुसार कार्यक्रम के सुचारु संचालन के लिए गठित व्यवस्था समिति में क्रमश: कार्यालय प्रभारी- संजय पारिख, बृजेश गुप्ता, शंकर जोशी, रितेश राठौर, विनय रायचुरिया, घनश्याम पारिख, पंडाल व्यवस्था- दीपक अग्रवाल, गोलू शर्मा, मनीष शर्मा, सार्थक, बबीता अग्रवाल, प्रिया सिंह, पार्वती, लेखनी, राधिका, कुलदीप शर्मा, लक्ष्मी यादव, सुषमा, मेघा, चिकित्सा व्यवस्था- शैलेष तिवारी, विकास अग्रवाल, अरविंद गुप्ता, जल व्यवस्था- टी. गोपी, पुष्पा सहोर, भोजन व्यवस्था- प्रकाश महेश्वरी, मीडिया प्रभारी-नितिन कुमार झा, रवि शर्मा, सफाई व्यवस्था- संजय यादव, प्रकाश जंघेल, मोहन उपारकर, प्रशासन व्यवस्था- मुकेश तिवारी, टैंट व्यवस्था- शैलेष शर्मा, अभिषेक अग्रवाल, पार्किंग व्यवस्था- योगेश शेन्डे, कन्हैया, नगर निगम व्यवस्था- गज्जू साहू जोन अध्यक्ष, राजेश देवांगन और संपूर्ण व्यवस्था की जिम्मेदारी विकास सेठिया को सौंपी गई हैं।