रायपुर

पंजा कुश्ती, पुश-अप्स, कैरम शतरंज में छात्रों ने दिखाया टैलेंट

रायपुर। श्रीबालाजी दिशा कॉलेज, रामनगर कोटा में खेल विभाग के तत्वावधान में आर्म रेसलिंग, पुश-अप्स, कैरम व शतरंज प्रतियोगिताएं आयोजित की गर्इं।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. के. तिवारी ने विद्यार्थियों को खेलकूद एवं पाठ्येतर गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, दृढ़ संकल्प एवं सामूहिक कार्य करने की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा शैक्षणिक गतिविधियों एवं शारीरिक स्वास्थ्य के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ये रहे विजेता

आर्म रेसलिंग (पंजा कुश्ती)- छात्र वर्ग: विभिन्न भार वर्गों में योगराज ध्रुव, प्रसन्न घोंगड़े, राजकुमार राजभर व अनुभव अवधिया विजेता।

आर्म रेसलिंग (पंजा कुश्ती)- छात्रा वर्ग: विभिन्न वर्गों में टेमिन साहू, रिया सिकदर व अन्वेषा गोस्वामी विजयी हुर्इं।

पुश-अप्स: छात्र वर्ग में लकी साहू ने और छात्रा वर्ग में अंजलि अहिरवार प्रथम।

कैरम: छात्र वर्ग में तन्मय शर्मा व मोहम्मद शहनवाज खान और छात्रा वर्ग में वंशिका मंडावी व मौली डागा प्रथम।

शतरंज: छात्र वर्ग में विशेष देवांगन और छात्रा वर्ग में प्रतिष्ठा गाडगिल ने प्रथम।

About the author

मीडिया एमपीसीजी