अपराध छत्तीसगढ़ डोंगरगांव राजनांदगांव

डोंगरगांव ब्रेकिंग :खुर्सीपार मे मिला अवैध सागोन

Written by Monu Soni

डोंगरगांव ब्रेकिंग :खुर्सीपार मे मिला अवैध सागोन

डोंगरगांव परीक्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुर्सीपार मे वन विभाग के अधिकारियो को अनजान न. से मिली जानकारी अनुसार अवैध सागोन लकड़ी के रखे होने की सुचना मिली वन विभाग अमले ने दबिश दी जिसके बाद ग्राम खुर्सीपार मे छापा मार कार्यवाही की गई जिसमे 07 नग सागोन महेंद्र मरार की बाड़ी मे मिला एवं 27 नग महेंद्र मदघोरे के बाड़ी से मिला जिसे वन विभाग के अधिकारियो ने जप्त कर कार्यवाही की एवं उच्च अधिकारियो को सूचित किया। ग्रामीणों ने लिखित मे शिकायत कर 07 नग प्राप्त लकड़ी को नरेंद्र कड़घोरे जो की लकड़ी ठेकेदार है का होना बताया जिसमे वन अधिकारियो द्वारा पूछताछ की गई एवं दोनों पक्षो का बयान लिया गया।

1वर्ष पहले मे भी इसी ग्राम से 43 नग सागोन लकड़ी प्राप्त हुए थे। जो की यंहा लम्बे समय से चल रहे इस अवैध कारोबार की ओर सूचित करता है लम्बे समय से चल रहे इस अवैध कारोबार मे इस ग्राम की बार बार भूमिका से वन विभाग के काम काज पर भी सवालिया प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है।ग्रामीणों ने वनविभाग से इस प्रकार की अवैध कटाई एवं जमाखोरी के खिलाफ सख्त निगरानी एवं कार्यवाही की मांग की। इस छापे मार कार्यवाही मे
वन क्षेत्रपाल – श्री एम. एल. बंजारे
डिप्टी रेंजर – श्री पारसमनी साहू
अन्नपूर्णा साहू (cfo)
घनश्याम चंद्राकर (cfo)
मुकतेश्वर वर्मा (cfo)
देवेंद्र सलामे (bfo)
कमलेश चन्द्रवंशी (bfo)
अविनाश साहू (bfo)
नेमचंद मेरिया (bfo)
कमलेश जाँघड़े (bfo)
दिलीप देवांगन (bfo)
कौशिल्या मानिकर (bfo)
के साथ राजनांदगाव उड़ानदस्ता प्रभारी श्री एम. डी. साहू के साथ श्री आज़ाद राय एवं श्री अनिल सोनी शामिल थे।

About the author

Monu Soni