आरंग छत्तीसगढ़

आरंग: मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के कुशल नेतृत्व से प्रभावित होकर बीजेपी के 25 कार्यकर्ता हुए कांग्रेस में शामिल

*मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के कुशल नेतृत्व से प्रभावित होकर बीजेपी के 25 कार्यकर्ता हुए कांग्रेस में शामिल*

आरंग/ 07 अक्टूबर 2023/ क्षेत्रीय विधायक व छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के कुशल नेतृत्व एवं आरंग विधानसभा क्षेत्र हो रहे जन विकास के कार्यों से प्रभावित होकर ग्राम कोसरंगी के 25 कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी से पृथक होकर मंत्री डॉ. डहरिया एवं कोमल सिंह साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी आरंग के समक्ष कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गये। इस अवसर पर मंत्री डॉ. डहरिया ने कांग्रेस में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से विनोद दास, सरोज दास, राजू दास, मंगलदास, जयचंद दास, छोटूदास, हरिराम बर्मन, अरूण दास पुनाराम साहू, राजू बर्मन, तरूण मण्डल, हरिपद बर्मन, सोनू साहू जयदेव दास, राजीव दास, कमलदास, भीमदास, विकास विश्वास, सुखरंजन विश्वास, अमन दास, राजा साहू, लखन दास, रमेश दास बादल दास हैं।

About the author

मीडिया एमपीसीजी