अन्य आरंग छत्तीसगढ़

आरंग जनपद में दिव्यांग एवं वृद्धजनों के लिए हकदारी और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग- छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत रायपुर जिले के विकास खण्ड आरंग को सामाजिक समावेशन के तहत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चयनित कर योजना का क्रियान्वयन किया गया है। जिसके तहत चयनित दिव्यांग जनो एवं वृद्धजनों को उनकी पात्रता अनुसार उनको उनकी हकदारी दिलवाने हेतु तथा स्वास्थ्य परिक्षण हेतु जनपद पंचायत परिसर आरंग में 13 मार्च 2023 को समाज कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 43 ग्रामो से 528 हितग्रहियों ने पंजीयन करवाया गया जिसमें 19 हितग्रहियों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र जारी किया गया, 211 का नवीनीकरण, तथा 298 आवेदन पेंशन, कृत्रिम उपकरण, आजीविका मांग ,स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन कलेक्टर रायपुर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर तथा जनपद पंचायत आरंग के मार्गदग्शन में सफलता पूर्वक सम्पन्न किया गया । शिविर के सफल आयोजन में स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टरो की टीम , कल्याण विभाग ,बिहान के कर्मचारी एवं कम्युनिटी कैडर , सचिव व अन्य अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया गया जिसमे शिविर मेंआने वाले सभी हितग्रहियों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया। अगला शिविर दिनांक 17 मार्च 2023 को मंदिरहसौद में आयोजित किया गया है।।

About the author

Tukeshwar Lodhi