आरंग(14.03.23)- क्षेत्रीय विधायक व नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया 13 मार्च को विधानसभा सत्र के व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद समय निकालकर अपने विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों के विभिन्न कार्यक्रमों में देर रात तक सम्मिलित होते रहे। विधानसभा सत्र के बाद शाम 06 बजे मुगेशर में मनोज कोटराने की सुपत्री की शादी, रात्रि 08 बजे नगर पंचायत चंदखुरी में अमरसिंग के सुपत्र की शादी, 09 बजे नगर पंचायत मंदिरहसौद में देवदास सोनवानी के सुपत्र की शादी के आर्शीवाद समारोह में सम्मिलित होकर वर-वधु को विवाह की शुभकामनाएं दिये। तत्पश्चात् ग्राम देवदा में सतनामी समाज सतनाम सेवा समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अखण्ड सतनाम ग्रंथ ज्योति कलश समारोह में दीप प्रज्जवलित कर जैतखाम में पूजा अर्चना किया तथा समाज को सम्बोधित कर बाबा गुरू घासीदास जी के जीवन चरित्र का बखान किया। तत्पश्चात् आरंग में मुस्लिम समाज के उर्स कार्यक्रम में पहुंचकर हजरत सैय्यद मुसा शहीद रहमतुल्ला तआला अलैह के मजारे शरीफ में चादर चढ़ाकर प्रदेश की जनता की खुशहाली की कामना की। जिसके बाद रात्रि 02 बजे, मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ग्राम खमतराई में अशोक साहू की सुपत्री के शादी समारोह में सम्मिलित होकर वर – वधु को आर्शीवाद दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से खिलेश्वर देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, चन्द्रशेखर चन्द्राकर अध्यक्ष नपा. आरंग, देवराज जांगड़े,सजल चंद्राकर,आशा यशवंत कोशले, ईश्वर जोगलेकर, सहदेव धीवर, गोपाल चतुर्वेदी,शुभांशु साहू, जितेन्द्र चतुर्वेदी, गणेश बांधे, समीर गोरी,अब्दुल कादिर गोरी, सादिक बैलिम, सईज रजा चौहान, रहमातुल्ला खान, रिजवान खान,अमन रजा, अकिल गोरी, रहमान खान, दिनेश्वर तम्बोली, सागर जोशी, टिकेश्वर गिलहरे उपस्थित थे।