विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर कोलंबिया प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में विशेष आयोजन
रायपुर। कोलंबिया प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी रायपुर के फैकल्टी आॅफ फार्मेसी ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर एक विशेष आयोजन किया। जिसमें विश्वविद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। इस वर्ष विश्व फार्मासिस्ट दिवस की थीम ‘स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना’(एम्पॉवरिंग फार्मासिस्ट्स फॉर हेल्दियर फ्यूचर्स) रही। इस मौके पर ट्रांसफ्लेक्स फार्मा रायपुर से सुनील बोगहानी सुनील बोगहानी ने विद्यार्थियों के साथ फार्मास्युटिकल उद्योग में अपने दीर्घ अनुभवों को साझा किया। उन्होंने विद्यार्थियों को फार्मास्युटिकल उद्योग में उपलब्ध अवसरों एवं व्यावहारिक कार्यक्षेत्र के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। वहीं यूआईओपी- पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर प्रो. डॉ. प्रीति के.सुरेश ने फार्मास्युटिकल अनुसंधान के क्षेत्र में हो रहे समकालीन विकास एवं उभरते अवसरों पर महती जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुसंधान एवं नवाचार के माध्यम से फार्मेसी के व्यापक क्षेत्र में अपनी संभावनाओं को विकसित करने प्रेरित किया।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलाधिपति किशोर जदवानी ने फार्मेसी क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों को विश्व फार्मासिस्ट दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने व्यावसायिक जीवन में ईमानदारी व समर्पण के साथ कार्य करने तथा राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान देने प्रेरित किया। कुलपति डॉ. रमन कुमार झा ने आयोजन की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को अनुसंधान, नवाचार, व्यावसायिक नैतिकता एवं रोगी-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक एवं समर्पित रहने की प्रेरणा दी। इसी कड़ी में अतिथि सत्कार के साथ डीन- फैकल्टी आॅफ फार्मेसी डॉ. रविंद्र कुमार पांडेय ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। डीन- स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सुरेंद्र सराफ कार्यक्रम के दौरान फार्मासिस्ट प्रोफेशन के कर्तव्य निर्वहन की शपथ दिलाई।



