आरंग छत्तीसगढ़ राजनीति

ग्राम परसट्ठी में गद्दी पूजा का हुआ आयोजन,पिंटू कुर्रे ने कहा-क्षेत्र में मंत्री डॉ.डहरिया दे रहे विकासकार्यो की सौगात

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(30.09.22)- आरंग जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसठ्ठी में गद्दी पूजा का आयोजन रखा गया।जिसमे क्षेत्रीय जनपद सदस्य श्रीमती पुष्पा पिन्टू कुर्रे के प्रतिनिधि पिन्टू कुर्रे ने दीप (जोत) जलाकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सभी लोगो ने परमपूज्य गुरुघासीदास बाबा जी के मनखे मनखे एक समान के आदर्श वाणी को अपने जीवन मे आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पिन्टू कुर्रे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जब से कांग्रेस की सरकार आई है तब से प्रदेश के सभी वर्ग के लोगो का सर्वांगीण विकास हो रहा है ।चाहे किसानों को 2500 रुपये धान खरीदी हो, महिलाओं को गौठानो के माध्यम से रोजगार प्रदान करने की बात हो या युवाओ को राजीव गांधी युवा मितान क्लब के माध्यम से हो, आज प्रदेश में सभी वर्ग खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे है।नगरीय प्रशासन व श्रम मंत्री व आरंग के लोकप्रिय विधायक डॉ.शिव कुमार डहरिया जी के नेतृत्व में विकास की गंगा आरंग विधानसभा में बह रही है।आज आरंग विधानसभा का ऐसा कोई गांव नही होगा जहां विकास कार्य नही हो रहा है।उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर मंत्री डॉ.शिवकुमार को आरंग क्षेत्र का विधायक चुन कर लाने के लिए ग्रामीणों से अपील किया।कार्यक्रम में उपसरपंच राघवेंद्र वर्मा, पंच राकेश बांधे , खेदु राम मिरी , इंद्र प्रसाद बांधे, नारायण बांधे , टेकराम कुर्रे, बिसनाथ कुर्रे, नरसिंग पटेल, विजय टोडर, जितेंद्र टंडन, नीलकमल बांधे, ओमप्रकाश बांधे, रेखुराम सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

About the author

Tukeshwar Lodhi