आरंग छत्तीसगढ़ राजनीति

आरंग ब्रेकिंग: मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया के समक्ष आरंग विधानसभा के ग्रामीणों ने किया कांग्रेस प्रवेश

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(30.09.22)- प्रदेश तथा आरंग विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकासकार्यो से प्रभावित होकर ग्राम पंचायत गुल्लू के दर्जन भर लोगो ने भूषण साहू और नरोत्तम साहू के अगुवाई में आरंग स्थित कार्यालय में मंत्री डॉ.शिवकुमार के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया।मंत्री डॉ.डहरिया ने गमझा पहनाकर सभी का स्वागत किया।

इस दौरान मंत्री डॉ.डहरिया ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है।मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के घोषणा अनुरूप किसान हितैषी सरकार 1 नवम्बर से धान खरीदी करेगी।साथ ही इस बार किसानों को धान का 2640 रुपये मिलेगा।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमल साहू,शहर अध्यक्ष भारती देवांगन,नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर,क्षेत्र के जनपद सदस्य,सरपंच,पार्षद, एल्डरमेन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About the author

Tukeshwar Lodhi