आरंग छत्तीसगढ़

मातारानी का दर्शन करने अपने विस क्षेत्र के गावों में पहुंचे मंत्री डॉ.डहरिया

Written by mediampcg

*मातारानी का दर्शन करने अपने विस क्षेत्र के गावों में पहुंचे मंत्री डॉ.डहरिया*

*क्षेत्र में भ्रमण के दौरान कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं के बारे में किया चर्चा*

आरंग/30सितंबर 2022/ पूरे प्रदेश में नवरात्रि का पर्व बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है। जगह जगह पंडालों में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की स्थापना कर पूजा अर्चना कर माता से अपनी मनोकामना को पूर्ण करने का आशीर्वाद ले रहे हैं। माता भक्ति के इस पर्व पर प्रदेश के नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया अपने समर्थकों के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र आरंग के विभिन्न गांवों में विराजमान मां दुर्गा का दर्शन करने पहुंच रहे रहे हैं। तथा मां दुर्गा का पूजा अर्चना कर प्रदेश के जनता की खुशहाली का आशीर्वाद मांग रहें है। कहीं कहीं पर कार्यकर्ताओं के आग्रह पर मंत्री डॉ डहरिया ने माता सेवा में गाए जाने वाले जसगीत में मांदर बजाकर माता का जसगान भी किये। सोमवार को मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने ग्राम भैंसा, कुटेला, कुरूद कोसरंगी, समोदा, गुल्लू एवं रानीसागर पहुंचकर गांव के चौक चबूतरों के पंडाल में विराजमान मां दुर्गा का दर्शन किया तथा गांव का भ्रमण भी किया एवं प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी भूमिहीन मजदूर न्याय योजना, बिजली बिल हाफ योजना, राजीव युवा मितान क्लब योजना, राम वन गमन पर्यटन परिपथ, सुराजी गांव योजन, गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, कौशिल्या मातृत्व योजना, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना आदि के बारे में अपने कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से चर्चा भी किया। साथ ही अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि, सरकार की योजनाओं को आम जनता को भी अवगत कराकर योजना का लाभ पहुंचाएं। इस अवसर पर मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया के साथ प्रमुख रूप से कोमल सिंह साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष आरंग, खिलेश्वर देवांगन जनपद अध्यक्ष आरंग, भगवती धुरंधर जोन अध्यक्ष भैंसा, आजू राम वंशे, नारायण कुर्रे, शिव साहू जोन अध्यक्ष समोदा, शिवलाल साहू, पूनमचंद साहू, यादराम साहू, डूगेश साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

About the author

mediampcg