अन्य आरंग छत्तीसगढ़ रायपुर

मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया की दरियादिली…फरफौद में करंट से झुलसे छात्र के इलाज के लिए दिए 3 लाख रुपये..परिजनों ने जताया आभार

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(31.01.23)- प्रदेश के नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री तथा क्षेत्रीय विधायक डॉ.शिवकुमार डहरिया अपने दरियादिली और अनोखे अंदाज के लिए हमेशा से जाने जाते रहे है।इसी दरियादिली का ताजा उदाहरण आज देखने को मिला जब ग्राम फरफौद के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में 26 जनवरी को ध्वजारोहण के लिए स्कूल में खंभा खड़ा करते समय करंट की चपेट में आये कक्षा 8वी के छात्र गगनदीप टंडन के इलाज के लिए 3 लाख रुपए देते हुए घायल छात्र का उचित इलाज का आश्वासन दिया।

आपको बता दे कि करंट में गंभीर रूप से झुलसने से घायल छात्र गगनदीप का बायां हाथ काटना पड़ेगा। जिसका इलाज रायपुर के वी.केयर में जारी है। हादसे से व्यथित तथा बच्चे के इलाज और भविष्य को लेकर चिंतित परिजनों ने मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया से मुलाकात कर स्थिति के बारे में अवगत कराया। जिसके बाद मंत्री डॉ.डहरिया ने एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि का परिचय देते हुए घायल छात्र के इलाज के लिए 3 लाख रुपये देने और उचित इलाज का आश्वासन दिया।मंत्री डॉ.डहरिया की इस दरियादिली को देख परिजन भावुक हो गए और दुःख की घड़ी में मंत्री का साथ पाकर परिजन आश्वस्त हो गए।

जाने क्या है मामला..

मामला शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला फ़रफ़ौद का है जहाँ 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के पावन बेला में स्कूल प्रबंधन द्वारा गंभीर लापरवाही का ख़ामियाज़ा मासूम छात्र गगन दीप टंडन पिता ज्ञानेश कुमार टंडन ग्राम चौरहाडीह ग्राम पंचायत छतौना उम्र 14 साल कक्षा आठवीं के छात्र को अपना हाथ गवाँ कर भुगतना पड़ा । ध्वजारोहण के लिए खंभा खड़ा करने के दौरान 11KV बिजली करंट के संपर्क में आने से बुरी तरह से छात्र झुलस गया।दुर्घटना में छात्र को अपना हाथ गवांना पड़ रहा है। छात्र के परिजन ने घटना को लेकर थाना आरंग में अपराध दर्ज कराई है। जिसमे स्कूल की शिक्षका गीता पटेल और शिक्षक रामजी वर्मा के विरुद्ध धारा 337,34 के तहत अपराध दर्ज कराई गयी है।आरंग पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About the author

Tukeshwar Lodhi