छत्तीसगढ़ जीवन शैली रायपुर

चालीहा महोत्सव समापन पर भव्य जुलूस 26 अगस्त को

आज 25 को अगस्त आएंगे अहमदाबाद के संत साईं शेहरावाले वाले

25 की शाम को तेलीबांधा में दिव्य सत्संग

सिंधी समाज में 40 दिनों के व्रत उपवास व आराधना का पर्व चालीहा महोत्सव मनाया जा रहा है जो 16 जुलाई से शुरू हुआ है जिसके अंतर्गत सिंधी समाजजन द्वारा भगवान झूलेलाल की पूजा अर्चना की जा रही है व 40 दिनों तक उपवास रखकर घर में जोत जलाकर भगवान झूलेलाल की आराधना की जा रही हैं तथा मनोकामना पूर्ति हेतु आस की मटकी अपने घर में रख तथा उसमें जल भरकर विधि विधान से 40 दिनों तक पूजा अर्चना की जा रही है

ऐसी मान्यता है कि सिंध प्रांत में मुगल बादशाह के अत्याचारों से दुखी होकर समाजजनों के द्वारा सिंधु नदी के किनारे 40 दिनों की पूजा अर्चना व आहवान के पश्चात भगवान झूलेलाल जी का अवतरण हुआ तथा तत्कालीन मुगल बादशाह के अत्याचारों का अंत उनके द्वारा किया गया तब से ही सिंधी समाज द्वारा हर वर्ष चालीहा महोत्सव मनाया जाता है।

साईं शेहरावाले से जुड़े सेवादारी महेश रोहरा मुकेश थवानी सुभाष बजाज व तनेश आहूजा ने बताया कि चालीहा महोत्सव के समापन पर 26 अगस्त को अहमदाबाद के साईं शेहरा वाले के सानिध्य में भव्य जुलूस निकाला जाएगा जिसके लिए 25 अगस्त को साईं जी का रायपुर आगमन हो रहा है*

रायपुर सिंधी समाज व थावानी परिवार की ओर से इस अवसर पर साईं जी के शहर आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा

About the author

मीडिया एमपीसीजी