बालाघाट मध्यप्रदेश

वन समिति और ग्राम पंचायत की पहल से चरेगांव में हाईटेक लाइब्रेरी

लाइब्रेरी शुरू होने से विद्यार्थियों में खुशी की लहर

ग्रामीण बच्चों के उज्जवल भविष्य की दिशा में सराहनीय पहल

बालाघाट। बालाघाट के लामता क्षेत्र के चरेगांव में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए नई लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया। वन समिति और ग्राम पंचायत की पहल से शुरू हुई इस लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के लिए बेहतर वातावरण के साथ ज्ञानवर्धक पुस्तकें और प्रतियोगी परीक्षाओं की अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। 15 अगस्त-स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चरेगांव वन समिति एवं ग्राम पंचायत के माध्यम से ग्रामीण बच्चों की सुविधा के लिए नई लाइब्रेरी की शुरूआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद वन मंडलाधिकारी रेशम सिंह धुर्वे, सरपंच श्रीमती मीणा बिसेन, वन समिति के अध्यक्ष महेंद्र उके सहित अन्य अतिथियों ने फीता काटकर लाइब्रेरी का शुभारंभ किया।

लाइब्रेरी शुरू होने से ग्रामीण विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। लाइब्रेरी का उद्देश्य विद्यार्थियों को ऐसा सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराना है, जहां वे नियमित रूप से बैठकर पढ़ाई कर सकें। यहां विभिन्न प्रकार की ज्ञानवर्धक पुस्तकें, सामान्य ज्ञान, प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित अध्ययन सामग्री और समाचार पत्र उपलब्ध करने की व्यवस्था की गई है। ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने लाइब्रेरी की शुरूआत को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया। उनका कहना है कि इससे गांव के बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिलेगा और शिक्षा के प्रति उनका रूझान बढ़ेगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुरू हुई यह लाइब्रेरी ग्रामीण बच्चों के बेहतर भविष्य की दिशा में सराहनीय कदम मानी जा रही है।

शिक्षा व्यवस्था की एक और नई पहल

यह शिक्षा व्यवस्था की एक और नई पहल है। जैसे हमारे ग्राम में नि:शुल्क इंग्लिश कोचिंग मेरे द्वारा चलाई जाती है। यह एक अनूठी पहल रही। इसी तरह हमने शिक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग की सहायता से इस हाईटेक लाइब्रेरी की ओपनिंग की है। और इससे हमारे ग्राम को जरूर बहुत ही ज्यादा सफलता मिलेगी। बच्चे बहुत आगे पढ़ाई में जाएंगे क्योंकि बच्चों के पास में स्टडी जोन नहीं होता। सभी जानते हैं कि ग्रामीण घरों में इतनी व्यवस्था नहीं होती कि बच्चों को एक उनका अलग रूम प्रोवाइड कराया जाए। इसीलिए यह लाइब्रेरी उनके इसी बात को ध्यान में रखते हुए खोली गई है कि वे अपना अधिक से अधिक समय इस स्टडी जोन में बिताएं और खूब पढ़ाई कर अपने परिवार व गांव का नाम रोशन करें। श्रीमती मीना बिसेन, सरपंच ग्राम पंचायत चरेगांव। 

,🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन का केंद्र होगी यह लाइब्रेरी

मैं कहना चाहूंगा कि लाइब्रेरी का उद्घाटन चरेगांव के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्वाइंट है और यहां के लोगों को मैं बहुत साधुवाद देना चाहता हूं कि यहां के ग्रामीणों ने बहुत अनूठी पहल शुरू की है। जो हमारे राष्ट्र लाभांश की राशि होती है, उससे इन्होंने ग्राम विकास में अपनी लाइब्रेरी का निर्माण करना चुना, यह आगे आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मार्गदर्शन केंद्र का कार्य करेगी और यहां से बहुत अच्छे-अच्छे स्टूडेंट्स पढ़कर के निकलेंगे जो हमारे चरेगांव और हमारे बालाघाट जिले का प्रदेश में और देश में नाम करेंगे।

रेशम सिंह धुर्वे, वन मंडलाधिकारी- भारतीय वन सेवा, उत्तर बालाघाट (सा) वनमंडल

About the author

मीडिया एमपीसीजी