*सफलता: सामान्य परिवार के बेटे ने किया यूपीएससी क्रैक,गांव सहित पूरे जिले में खुशी का माहौल*
*ग्राम सोनपुरी के 23 वर्षीय प्रतीक घुले ने बिना कोचिंग के क्रैक किया यूपीएससी(आईईएस)*
अगर दृढ़ निश्चय और मेहनत हो तो आपको सफलता पाने से कोई नहीं रोक सकता।ऐसा ही कर दिखाया है ।बालाघाट जिले के छोटे से गांव सोनपुरी के रहने वाले प्रतीक घुले ने। 23 वर्षीय प्रतीक घुले ने यूपीएससी(IES) की परीक्षा को पास कर अपने माता पिता,परिवार सहित गांव और जिले का नाम रोशन किया है।एक सामान्य परिवार ने बेटे प्रतीक ने बिना कोचिंग किये यह उपलब्धि हासिल कर बता दिया कि कोशिश करने वालो की कभी हार नही होती।
प्रतीक ने 12वीं तक की पढ़ाई, उकवा से पूरी की, फिर JEE की परीक्षा पास कर इन्हे भोपाल का MANIT कॉलेज मिला जहाँ से सिविल ब्रांच से इंजीनियरिंग पूरी की। वही से उसने गेट (gate) की परीक्षा और UPSC की तैयारी की , UPSC के प्रथम प्रयास मे इंटरव्यू देने के बाद भी कुछ अंको से पीछे रह गया, फिर गेट की परीक्षा दी और पास हुए।वर्तमान में प्रतीक MPPTCL मे असिस्टेंट इंजिनीयर के पद पर हैं।कल UPSC का रिजल्ट आया और उन्होंने यह परीक्षा निकाल ली है।

