आरंग छत्तीसगढ़

आरंग में मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने सपरिवार किया मतदान आम मतदाता की तरह लाइन में खड़े होकर किया अपनी बारी का इंतजार

Written by mediampcg

आरंग में मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने सपरिवार किया मतदान आम मतदाता की तरह लाइन में खड़े होकर किया अपनी बारी का इंतजारम तदान के पहले माँ महामाया और गुरु घासीदास का लिया आशीर्वादम तदान के बाद बोले- पूरा माहौल कांग्रेस के पक्ष में,अबकी बार 75 पार

आरंग-17/11/23/- प्रदेश में 17 नवंबर को दूसरे चरण के मतदान जारी है।आरंग में विधानसभा प्रत्याशी और मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया अपनी पत्नी शकुन डहरिया और बेटी राजश्री के साथ मतदान करने आरंग के शासकीय शांतिबाई नामदेव लोधी पारा स्कूल के मतदान केंद्र पहुँचे।इस दौरान डॉ.डहरिया सपरिवार आम मतदाता की तरह लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और फिर मतदान किया।मतदान करने के बाद डॉ.डहरिया जीत के प्रति आश्वस्त दिखे।उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस का माहौल है।जनता से किए गए वादों को पूरा करते हुए कांग्रेस ने 5 साल पूरे किये इस बार भी कांग्रेस को जनता की सेवा करने का मौका मिलेगा।इस बार कांग्रेस 75 से अधिक सीटो में जीतकर बहुमत हासिल करेगी।डॉ.डहरिया ने सभी लोगो से मतदान करने की अपील करते हुए लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में शामिल होने का निवेदन किया।
मतदान के पहले मंत्री डॉ.डहरिया सपरिवार आरंग के महामाया मंदिर पहुँचे और माता का आशीर्वाद लिया इसके बाद सतनाम चौक में बाबा गुरु घासीदास का आशीर्वाद लिया।

About the author

mediampcg