आरंग राजनीति शिक्षा संस्कृति

ARANG NEWS :- शासकीय वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्कूल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस एवं जयंती

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग:- शास. वीरांगना अवंतीबाई लोधी प्राथ. शाला आरंग में राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को बड़े हर्षोलास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राममोहन लोधी पार्षद वार्ड क्र.02 के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत अमर शहीदों को नमन करते हुए व बच्चों को राष्ट्रीय एकता के प्रति संदेश दिया गया। तथा बच्चों के द्वारा गीत,भाषण,कविता जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।अंत में पुरुस्कार व मिष्ठान्न वितरण के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।

वही 16 अगस्त को 1857 की क्रांति की प्रणेता एवं लोधी समाज की गौरव वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती मनाई गई।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने उनकी जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया। तत्पश्चात् मिष्टान्न वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस कार्यक्रम में SMC अध्यक्ष अरविंद लोधी शिक्षाविद कैलाश ठाकुर व पूर्व शिक्षाविद टुकेश्वर लोधी,दाऊ लाल लोधी, शेलेन्द्र लोधी, जीतू लोधी स्कूल के प्रधानपाठक एवं स्टाफ सहित नगर के के गणमान्य लोगो की उपस्थिति रही।

About the author

Tukeshwar Lodhi