संभव मंडल दूसरे व श्रीजिन कुशल महिला मंडल तीसरे स्थान पर
रायपुर। श्रीमुनिसुव्रत स्वामी जिनालय एवं मणिधारी दादाबाड़ी नवकार नगर में आयोजित 11 दिवसीय दादा गुरुदेव इक्तिसा भक्ति महोत्सव के 7वें दिन भक्ति, श्रद्धा और गुरु आराधना का संगम देखने को मिला। महाभक्ति प्रतियोगिता में विभिन्न महिला मंडलों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से दादा गुरुदेव के चरणों में भक्ति अर्पित की। प्रतियोगिता में जैन जागृति मंडल धमतरी ने अपनी भावपूर्ण भक्तिमय प्रस्तुति से प्रथम स्थान प्राप्त कर श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया। संभव महिला मंडल रायपुर का द्वितीय व श्रीजिन कुशल महिला मंडल रायपुर का तृतीय स्थान मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंख ग्रुप महिला मंडल ने दादा गुरुदेव के इक्तिसा पाठ से किया। तत्पश्चात् अनेक भक्ति मंडलों ने सुर-ताल के साथ मधुर भजनों से गुरु की भक्ति करते हुए श्रद्धालुओं को वहीं सुप्रसिद्ध गायक राहुल झाबक ने भी भक्ति का रंग जमाया। निर्णायक मंडल में संदीप शर्मा व रेखा रायसोनी ने महती भूमिका निभाई। मंच संचालन अनुशंसा लुनिया ने किया। 7वें दिन के पुरस्कारों के लाभार्थी रहे विमल, निर्मल गोलछा व हेमू गोलछा परिवार।





