देश

जेसीआई रायपुर राइस सिटी ने बांटी दीपावली की खुशियां

रायपुर। दीपावली के अवसर पर जेसीआई रायपुर राइस सिटी द्वारा सामाजिक सरोकार की भावना से प्रोजेक्ट वस्त्रदान के अंतर्गत जरूरतमंद श्रमिक परिवारों को वस्त्र एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री वितरित की गई। इस सेवा अभियान के माध्यम से लगभग 25 से 30 परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया गया। संस्था के सदस्यों ने परिवारों के साथ समय बिताकर उन्हें अपनत्व एवं सम्मान का एहसास कराया।

यह पहल नवनियुक्त जोन अध्यक्ष मानव अग्रवाल (2027) के सेवा एवं सामाजिक सरोकारों के आह्वान से प्रेरित रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष सोनिका राय, पास्ट प्रेसिडेंट शेख समीर, आलोक बोथरा, योगेंद्र नारंग, अभिलाष पाटिल, सीनियर मेंबर धीरेन्द्र कुमार शर्मा व कमलेश अग्रवाल, आईपीपी सपना अवस्थी, पास्ट सेक्रेटरी लीना गायकवाड़, कार्यक्रम निदेशक राकेश सिन्हा सहित राइस सिटी परिवार के सदस्यों का योगदान रहा।

संस्था ने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दीपावली की सच्ची रोशनी तभी सार्थक है, जब हमारे प्रयासों से किसी जरूरतमंद के जीवन में भी खुशियों का उजाला पहुंचे।

About the author

मीडिया एमपीसीजी