रायपुर। दीपावली पर रंगोली परंपरा और कला को जीवंत रखने के उद्देश्य से बुधवार को लायंस क्लब रायपुर नमन के तत्वावधान में लक्ष्मीनारायण कन्या उच्चतर शाला प्रांगण में कक्षा 6वीं से 12वीं तक की छात्राओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई।
रंगोली प्रतिस्पर्धा के प्रभारी द्वय लायन डाक्टर शेषा सक्सेना और मीना वाधवा ने बताया कि बालिकाओं ने अपनी परिकल्पना को रंगों के संयोजन से मूर्तरूप देकर स्कूल स्टाफ, टीचर और बच्चों का दिल जीत लिया और उनकी आकर्षक कलाकृति ने खूब ताली बटोरीं। प्रतियोगिता की विनर मिडिल क्लासेस से सोनम साहू, पल्लवी, हेमा नायक तथा हाईस्कूल और हायर सेकंडरी से देवयानी, हर्षिता, किंजल, मुस्कान, चांदनी और माधुरी विजेता रहीं। इस अवसर पर उपस्थित प्रिंसिपल मनीषा गहोई, शोभना खंडेलवाल सचिव शाला प्रबंधन समिति, लायन आरती तमंग व शैलेश कोहली ने बालिकाओं की प्रतिभा को सराहा।
रंगोली बना दीप जला, अंधेरा मिटा खुशियाँ मना…
भारतीय संस्कृति में दीप पर्व के सप्ताहभर पूर्व से घरों में लाल, नीले, पीले रंगों के मिश्रण से आंगन को मनमोहक रंगोली से सजा कर खुशनुमा माहौल में दीपोत्सव के आगमन की तैयारी में घर की बालिकाएं और युवतियां जुट जाती हैं और उनके सहयोग में छोटे भाई और रंग-बिरंगी रंगोली की रखवाली में घर के बड़े बुजुर्ग लग जाते हैं।