आरंग छत्तीसगढ़

आरंग के कर्मचारी-अधिकारियो का दुसरे दिन भी महंगाई भत्ता और गृह भाड़ा भत्ता को लेकर धरना-प्रदर्शन जारी

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(26.07.22)– मंगलवार को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर महंगाई भत्ता एवं गृह भाड़ा भत्ता की जायज मांग को लेकर आरंग विकास खंड के कर्मचारी अधिकारियों ने जनपद पंचायत कार्यालय आरंग के सामने धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों के लिए फेडरेशन प्रांतीय आह्वान पर दुसरे दिन भी धरना स्थल मे डटे रहे।

आज के धरना-प्रदर्शन को प्रमुख रूप से प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्म.संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष जी एस यादव ने संबोधित कर उपस्थित कर्मचारियो-अधिकारियों का मनोबल बढाया साथ ही मांगे पूरी नही होने पर आगामी दिनो मे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए तैयार रहने की बात कही ,धरना-प्रदर्शन को
संयोजक आरंग माणिकलाल मिश्रा, व्याख्याता संघ प्रांतीय सचिव डी के राहंगडाले, ब्लॉक अध्यक्ष जी आर टंडन ,सचिव अनीता सोनी,अध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक कर्म.संघ धनेश बघेल, सह सचिव अरविंद वैष्णव छतीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्म.संघ अध्यक्ष रामकुमार सिन्हा, एवं छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक अध्यक्ष हरीश दीवान, , सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक अध्यक्ष छोटू राम साहू,, पटवारी संघ से राहुल जोशी रामकुमार ठाकुर ,लिपिक वर्गीय संघ से केशव डहरिया, टी के बेस, विजय चंद्राकर, शेख मोहम्मद, शीला गुरूगोस्वामी,मल्लेश्वरी शुक्ला, पीडी मानिकपुरी,आदि ने संबोधितकिया। ज्ञात हो कि फेडरेशन अपनी 2 सूत्रीय मांग केंद्र के समान 34% महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के अनुसार गृह भाड़ा भत्ता की मांग को लेकर चरण बद्ध ऑनदोलन कर रहे है तृतीय चरण मे 25 जुलाई से 29 जुलाई तक निश्चित कालीन पांच दिवसीय आंदोलन में है।इस अवसर पर कर्मचारी भाइयों ने गीत, नारे एवं कविता के माध्यम से भी छत्तीसगढ़ शासन का ध्यानाकर्षण किया एवं वक्ताओं ने कहा कि अभी तो यह अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है। इस अवसर भास्कर प्रसाद यादव, धीरेंद्र साहू , प्रफुल्ल मांझी,नितिन मिश्रा,भूषण जलक्षत्री,सहित बड़ी संख्या मे विभिन्न विभागो के कर्मचारी-अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About the author

Tukeshwar Lodhi