रायपुर। श्रीश्याम सत्संग महिला मंडल द्वारा तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्ष संगीता सरावगी ने बताया कि इस महोत्सव में हुई नृत्य व फैंसी ड्रेस स्पर्धा में अनायशा युग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं पायल अग्रवाल को सावन क्वीन से नवाजा गया। मुख्य अतिथि रहीं वन बंधु परिषद महिला समिति की मीडिया प्रभारी कविता राठी। सचिव राजश्री अग्रवाल ने बताया, इस आयोजन में भारत की अनेकता में एकता के संदेश को दर्शाते हुए महिलाओं ने विभिन्न समाजों की संस्कृति को खूबसूरती से प्रस्तुत किया। महोत्सव में खुशबू केडिया, आशा अग्रवाल, रेखा बजाज, श्रद्धा बजाज, सरिता अग्रवाल, मीनू मोदी, कृष्णा, शीतल अग्रवाल, निधि सरावगी, श्वेता अग्रवाल, पुष्कर, मंजू गोकुलकर सहित सभी महिला पदाधिकारी व सदस्य सम्मिलित रहीं।



