छत्तीसगढ़ रायपुर

ऑक्सीजन थेरेपी बृहद स्वास्थ्य शिविर का सफल समापन

177 लोगों ने  लिया स्वास्थ्य लाभ 

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, रायपुर शाखा एवं धरोहर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ऑक्सीजन थेरेपी बृहद स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर में लगभग 177 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।

शिविर में विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान लोगों ने ऑक्सीजन थेरेपी का लाभ लिया। शिविर में उपचार लेने वाले एक व्यक्ति ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि वह फॉरिजन सोल्डर की समस्या से लंबे समय से परेशान था और लगभग दो माह से चैन से सो नहीं पा रहा था। उन्होंने बताया कि शनिवार को उपचार लेने के बाद उन्हें लंबे समय बाद बिना छटपटाहट के चैन की नींद आई, जिससे उन्हें काफी राहत महसूस हुई।

शिविर में ऐसे अनेक लोगों ने अपने अनुभव साझा किए और उपचार से लाभ मिलने की बात कही। आयोजकों के अनुसार, शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए उचित मार्गदर्शन एवं ऑक्सीजन थेरेपी की सुविधा उपलब्ध कराना था।

शिविर के सफल आयोजन एवं समापन अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। इनमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पुरुषोत्तमजी, अमर बंसल (पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी), सुरेश चौधरी (समाजसेवी), आनंद अग्रवाल (पार्षद), कैलाश छापड़िया (अध्यक्ष), क्षितिज अग्रवाल, कमल गुप्ता, नितेश अग्रवाल, पुष्परंजन जैन, आनंद अग्रवाल ( प्रांतीय उपाध्यक्ष) , प्रभात अग्रवाल, संजय चौधरी, मनमोहन अग्रवाल ( महामंत्री अग्रवाल सभा रायपुर), नारायण अग्रवाल, रामजीलाल सिंघानिया, संतोष बजाज, विवेक अग्रवाल, संजय शर्मा, राकेश शर्मा एवं अभिषेक अग्रवाल सहित अन्य समाजजन प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

आयोजकों ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी समाजजनों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि भविष्य में भी समाजहित एवं जनसेवा से जुड़े ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

About the author

मीडिया एमपीसीजी