रायपुर। रोटरी क्लब आॅफ रायपुर क्वीन्स द्वारा सावन के खुशनुमा अवसर पर एक बेहद मनोरंजक एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम ‘मिलेनियल्स बनाम जेन जी’ का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों, खेलों और प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी टीमों के बीच एक शानदार और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। इस आयोजन में क्लब की ओर से शीतल अग्रवाल, अनु खंडेलवाल, अनीता गोयल, स्मिता सराफ, प्रज्ञा अग्रवाल, प्रीति सराफ व अनीता अग्रवाल की टीम का विशेष योगदान रहा। सभी सदस्यों ने खूब मस्ती की और पूरे उत्साह के साथ सभी कार्यक्रमों का आनंद लिया। क्लब अध्यक्ष शीतल गोयल व सचिव सपना अग्रवाल के मार्गदर्शन में यह पूरा कार्यक्रम सफल रहा। जो न केवल मनोरंजन से भरपूर रहा, बल्कि विभिन्न पीढ़ियों के बीच आपसी जुड़ाव, मित्रता और टीम भावना को भी और मजबूत करने वाला रहा।





