रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं कोंडागांव के विधायक मोहन मरकाम ने आज राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली।कैबिनेट मंत्री बनने पर प्रदेश के नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने मोहन मरकाम को बधाई देते हुए नवीन जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से निभाने के लिए शुभकामनाएं दी।