आरंग(15.07.23)- बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय आरंग में मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के निर्देशानुसार महाविद्यालय जनभागीदारी समिति की बैठक 14 जुलाई 2023 को अध्यक्ष के के चन्द्राकर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई,जिसमें विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किये गये। बैठक के प्रारंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के.एन.शर्मा द्वारा अध्यक्ष एवं सभी सदस्यों का हार्दिक स्वागत किया गया। बैठक में महाविद्यालय में क्रेडा के मार्फत सौर ऊर्जा इकाई लगाने, कम्प्यूटर क्रय करने, एवं स्मार्ट क्लास जनभागीदारी मद से कार्य का सर्वसम्मत निर्णय लिया गया। इसके अलावा सर्व सुविधा युक्त क्रीड़ा कक्ष बनाने, सभाकक्ष निर्माण, महाविद्यालय सौंदर्यकरण, चबुतरा निर्माण, अंग्रेजी विषय हेतु मानसेवी शिक्षक की नियुक्ति के अलावा महाविद्यालय में वाई-फाई सुविधा अनवरत रूप से जारी करने का निर्णय समिति द्वारा लिया गया। एन.एस.यू.आई की मांग पर महाविद्यालय में अध्ययनरत दिव्यांग विद्यार्थियों की जानभागीदारी शुल्क को माफ करने की सहमति सदस्यों द्वारा की गई। महाविद्यालय में कार्यरत जनभागीदारी कर्मचारीयों के मानदेय में वृद्धि का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। महाविद्यालय जनभागीदारी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री के. के. चन्द्राकर द्वारा उपर्युक्त प्रस्तावों पर क्रियान्वयन में सहयोग की अपेक्षा के साथ बैठक सम्पन्न हुआ।