आरंग(15.07.23)- कैबिनेट मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया और छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेश प्रभारी शकुन डहरिया की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अंचल ने आरंग क्षेत्र के युवा नेता सुनील बंदे को अनुसूचित जाति विभाग का प्रभारी महामंत्री नियुक्त किया है।नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सुनील बंदे ने मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया का आभार जताया है।वही सुनील बंदे की नियुक्ति पर जीतू बारले प्रदेश सचिव अनुसूचित जाति विभाग,ऋषि बारले रायपुर जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग, सुशील बांधे रायपुर ग्रामीण अनुसूचित जाति विभाग कार्यकारी अध्यक्ष, देवेंद्र महेश्वरी (राहुल) रायपुर शहर उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग,बंटी मिश्रा,अवधेश मिश्रा, कोमल बांधे,सूरज टंडन,गोलू हिरवानी,रविंद्र चेलक,ओम प्रकाश बघेल,बलराम सोनवानी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता ने बधाई दी है।