छत्तीसगढ़ देश राजनीति

मुलाकात: मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से की मुलाकात, प्रदेश में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में दी जानकारी

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग/16 जून 2023:- प्रदेश के कद्दावर मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने दिल्ली प्रवास के दौरान शुक्रवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जून खरगे से सौजन्य भेट की। मुलाकात के दौरान मंत्री डॉ.डहरिया ने प्रदेश में भूपेश बघेल के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया।उन्होंने कहा की आज आत्मानंद स्कूल से पूरे देश में छत्तीसगढ़ शिक्षा माडल की तारिफ हो रही है। श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं नगरीय प्रशासन द्वारा संचालित मितान योजना, स्लम स्वास्थ्य योजना एवं धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स के बारे में जानकारी दी। श्री खरगे जी ने छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा करते हुए आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की दुबारा प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने की बात कही।

About the author

Tukeshwar Lodhi