आरंग राजनीति

ARANG NEWS: आरंग नगर पालिका को आज मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया देंगे विकासकार्यो की सौगात

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंगः कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ.शिवकुमार डहरिया एक बार फिर आरंग नगर को करोड़ो रूपये के विकासकार्यो की सौगात देने वाले है।इंदिरा चौक आरंग में मंगलवार 26 सिंतबर को शाम 04 बजे विभिन्न स्थानों हेतु नवीन स्वीकृत 87 विकास कार्याे लागत राशि 2130.52 लाख रु. का भूमिपूजन एवं नव निर्मित 77 निर्माण कार्याे लागत राशि 3067.62 लाख रु. का लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। जिसमें मुख्य अतिथि डाॅ. शिवकुमार डहरिया मंत्री नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग, अध्यक्षता चंद्रशेखर चंद्राकर अध्यक्ष न.पा. आरंग, विशिष्ट अतिथि खिलेश देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, कोमल सिंह साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी आरंग, भारती देवांगन अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी आरंग एवं सभापतिगण नरसिंग साहू, शरद गुप्ता, धनेश्वरी निषाद, समीर गोरी, दीक्षा सोनकर, गौरी बाई देवांगन, धु्रव कुमार मिर्धा, पार्षदगण राममोहन लोधी सीमा लोधी, सूरज लोधी, शंकर जलक्षत्री, राजेश साहू, ममता शर्मा, दीपक शर्मा, एल्डरमैन मंगलमूर्ति अग्रवाल, गणेश बांधे, राजेश्वरी साहू, भरत लोधी, उपेन्द्र साहू उपस्थित रहेंगे।

About the author

Tukeshwar Lodhi