छत्तीसगढ़ डोंगरगांव प्रशासनिक राजनांदगांव

डोंगरगांव ब्रेकिंग :शिक्षकों की कमी, 1सप्ताह का अल्टीमेटम

शिक्षकों की कमी, 1सप्ताह का अल्टीमेटम

शासकीय CBSE इंग्लिश मीडियम पू.मा. शाला डोंगरगाव मे दर्ज संख्या 163 है एवं शिक्षक केवल 3 मुख्य विषय अंग्रेजी, गणित एवं सामजिक अध्यन विषय के लिए शिक्षक नहीं है शाला मे पदस्थ 2 शिक्षक संस्कृत एवं हिंदी के है अंग्रेजी माध्यम मे संचालित होने के कारण सभी विषयो का पाठन अंग्रेजी तथा CBSE पाठ्यक्रम के अनुसार होता है शिक्षकों की कमी जुलाई माह से ही बनी हुए है यंहा शिक्षण व्यवस्था के तहत पदस्थ तीनो शिक्षकों को उनके मूल शाला के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है लेकिन उनके स्थान पर नये शिक्षकों की व्यवस्था अब तक नहीं की गयी है जिससे बच्चों की पढ़ाई बहुत प्रभावित हो रही है इस विषय मे BEO, DEO, COLLECTOR एवं विधायक महोदय को भी आवेदन किया जा चूका है वंहा से अब तक सिर्फ आश्वासन ही प्राप्त हुआ है | विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री पात्रे से मुलाक़ात पर उनके द्वारा कुछ भी नहीं कर पाने की बात कही गयी | देश का भविष्य कहे जाने वाले बच्चों का भविष्य अन्धकारमय नज़र आ रहा है |

शाला प्रबंधन विकास समिति द्वारा सारे प्रयास किये जाने के बाद बच्चों के हित के लिए यह निर्णय लिया गया है की यदि 1 सप्ताह के भीतर शिक्षकों की व्यवस्था नहीं की गई तो शाला मे ताला लगाकर बच्चों के साथ मुख्य मार्ग पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा |

About the author

Monu Soni