छत्तीसगढ़ डोंगरगांव राजनांदगांव

डोंगरगांव ब्रेकिंग : घरों मे रखी अनुपयोगी दवा को फेंके नहीं दान करें

Written by Monu Soni

घरों मे रखी अनुपयोगी दवा को फेंके नहीं दान करें

विश्व फ़ार्मासिस्ट दिवस 25 सितम्बर पर डोंगरगाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे पदस्थ 3 फ़ार्मासिस्ट साथियो की पहल से घरों मे रखी अनुपयोगी दवाओं को इकठ्ठा कर जरुरत मंदो को देने की शुरुआत की जा रही है | 3 फार्मिंस्टो की टीम आपके घर आएगी और आके लिए अनुपयोगी दवाओं को आपसे लेगी तथा इसका उपयोग जरुरत मंदो के लिए करेंगी क्योंकि अस्पताल मे कुछ ऐसे मरीज़ भी आते है जो दवाओं को खरीदने मे सक्षम नहीं होते ये टीम ऐसे लोगो को आपके द्वारा दान मे दी गई अनुपयोगी दवाओं को निशुल्क प्रदान करेंगी जिससे उनकी मदद हो सके | ऐसा करने का विचार सबसे पहले फ़ार्मसिस्ट भोज साहू को विचार आया एवं इनके साथ विशाल खत्री और खैमराज लहरे से बात चित करने के बाद अस्पताल मे एक अलग से काउंटर का निर्माण करवाया गया | ये तीनो फ़ार्मसिस्ट इंडियन फ़ार्मसिस्ट एसोसिएसन से जुड़े हुआ है वर्तमान मे भोज साहू जिला अध्यक्ष के साथ साथ दुर्ग संभाग के पद भी संभाले हुए है वही विशाल खत्री जिला सचिव है | यह छत्तीसगढ़ का पहला मेडिसिन बैंक होगा इससे पहले दिल्ली, गुजरात, नोएडा जैसे महानगरो मे पहले से संचालित हो रहा है | टीम ने लोगो से इस पहल की अधिक से अधिक सोशल मीडिया एवं अन्य तरीको से इस अनोखी पहल का प्रचार करने की अपील की है |

मेडिसिन बैंक खोलने का मुख्य उद्देश्य

अक्सर लोग 10 मे से 2-3 दवाईया खाने से ही ठीक हो जाते है बाकि दवाईयो को वो खाते नहीं ऐसे मे वे दवाईया घर मे रखी रखी या तो ख़राब हो जाती है या इसे फेंक दिया जाता है | ये टीम इन दवाईयो को एकठ्ठा कर जरुरत मंदो को निशुल्क प्रदान करेंगी जिससे जरुरत मंदो की मदद भी होंगी और दवाईया ख़राब भी नहीं होंगी | साथ ही साथ इसमें ऐसे दवाईयो को लिया जायेगा जिसमे दवाईयो का नाम एवं एक्सपायरी डेट साफ साफ लिखा रहेगा | ताकि दवाईया स्टोर होने के बाद जरुरतमंदो को देने मे कोई दिक्कत ना हो |

*दवाईयो के ख़राब होने से भी बचत होंगी : बीएमओ

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुदेश बंसोड व बी पी एम रकह कुर्रे इस मेडिसिन बैंक अभियान के बारे मे बताया की हमारे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे कार्यरत साथी लोगो के स्वास्थ्य को ध्यान मे रखते हुए इस अभियान की शुरुआत कर रहे है इससे मेडी वेस्ट बी नहीं होगा और जरुरतमंदो को दवा बी उपलब्ध हो जाएगी इस सोंच को सभी ने सराहना की तथा लोगो से अपील की है की इस अभियान को सोशल मीडिया के जरियों अधिक से अधिक लोगो तक पहुचाये

About the author

Monu Soni