आरंग छत्तीसगढ़

कुपोषण को हराने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका की है अहम भूमिका: मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया

Written by Monu Soni

कुपोषण को हराने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका की है अहम भूमिका: मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका सम्मान समारोह में मंत्री डॉ. डहरिया ने किया महिलाओं का सम्मान

गोद भराई रस्म व अन्न प्राशन करवाकर महिलओं व बच्चों को शकुन शिवडहरिया ने किया सम्मानित

बोड़रा में विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर मंत्री डॉ. डहरिया ने ग्रामीणों को दी सौगात

आरंग/ 24 सितंबर 2023/नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया अपने विधानसभा क्षेत्र आरंग में लगातार दौरा कर रहें हैं साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर क्षेत्रवासियों को विकास की सौगात भी दे रहें है। इसी कड़ी में रविवार को ग्राम बोड़रा में 32 लाख रूपये विकासकार्य का लोकार्पण एवं 13 लाख रूपये के कार्य का भूमिपूजन किया गया। जिसमें महामाया भवन का लोकार्पण 6.50 लाख, महामाया परिसर में पेवर ब्लाक का लोकार्पण लागत 04 लाख, हिन्दू सामुदाकिय भवन एवं पेवर ब्लाक का लोकार्पण लागत 8.80 लाख, सतनाम भवन का लोकार्पण लागत 6.50 लाख, यादव समाज सामुदायिक भवन का लोकार्पण लागत 6.50 लाख, एवं मुस्लिम मोहल्ला में सीसी रोड़ निर्माण लागत 05 रूपये का सरपंच उमाशंकर, उपसरपंच उत्तरा खुंटे, जनपद सदस्य हीरादास जांगड़े,पंचगण तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता व ग्रामवासियों की उपस्थिति में लोकार्पण किया गया। साथ ही सतनाम भवन लागत 03 लाख, मुस्लिम सामुदायिक भवन लागत 05 लाख तथा मुक्ति धाम में शेड निर्माण लागत 05 रूपये का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर मंत्री डॉ. डहरिया ने ग्रामीणों को सम्बोधित कर बधाई एवं शुभकामनाएं भी दिए।


तत्पश्चात् आरंग पहुंचकर राजश्री सद्भावना समिति तथा ब्लाक एवं शहर कांग्रेस कमेटी आरंग के सयुक्त तत्वाधान में स्थानीय कृषि उपज मंडी आरंग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका सम्मान समारोह सम्मिलित होकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहाकियाओं को सम्मानित कर उनका मान बढ़ाया। इस असवर पर मंत्री डॉ. डहरिया ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुवे कहा कि कुपोषण को हराने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं की अहम भूमिका रहती है। इन्हें के द्वारा गर्भवती महिला व छोटे छोटे बच्चों को पोषण आहार का वितरण किया जाता है। साथ ही उनके स्वास्थ्य का पुरा ध्यान भी रखा जाता हैं। वजन त्यौहार के माध्यम से कुपोषित महिला व बच्चों को चिंहाकित कर उन्हें सुपोषित व संतुलित आहार की जानकारी प्रदान कर जागरूकता लाने का भी काम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका ही करती हैं। आगे उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के कार्यो को देखते हुए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार ने इनके मानदेय में बढ़ोतरी कर इन्हें सम्मानित करने का काम भी किया गया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं शकुन डहरिया अध्यक्ष राजश्री सद्भावना समिति, सदस्य प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति, प्रभारी अ.जा.विभाग एवं प्रदेश महिला कांग्रेस ने भी सभा को सम्बोधित किया। इस अवसर पर प्रमुखरूप से खिलेश्वर देवांगन अध्यक्ष ज.पं. आरंग, चन्द्रशेखर चन्द्राकर अध्यक्ष नपा. आरंग, हेमलता डुमेन्द्र साहू उपाध्यक्ष ज.पं. आरंग, जिला पंचायत सदस्यगण दुर्गा राय, अनिता थानसिंग साहू, केशरी मोहन साहू, माखन कुर्रे, द्वारिका साहू संचालक अपेक्स बैंक, देवनाथ साहू अध्यक्ष कृषि उपज मंडी आरंग, ओमप्रकाश साहू पूर्व अध्यक्ष नपा. मंदिरहसौद, आजूराम वंशे पूर्व अध्यक्ष नपा. समोदा, रविशंकर धीवर पूर्व नपा. अध्यक्ष चंदखुरी, के.के. चन्द्राकर अध्यक्ष जनभागीदारी समिति आरंग, भूषण साहू अध्यक्ष अपिव. जिला कांग्रेस रायपुर ग्रामीण, कोमल सिंह साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस आरंग, भारती देवांगन अध्यक्ष शहर कांग्रेस आरंग, नरसिंग साहू उपाध्यक्ष नपा.आरंग, मंजू चन्द्राकर अध्यक्ष महिला कांग्रेस, शरद गुप्ता, दीपक चन्द्राकर, राममोहन लोधी, गौरी बाई देवांगन, मंगलमूर्ति अग्रवाल, गणेश बांधे, उपेन्द्र साहू, भरत लोधी, राजेश्वरी साहू, लक्ष्मीनारायण लोधी, भीम जलक्षत्री, मोहेन्द्र साहू, बसंती साहू, योगेन्द्र बबलू चन्द्राकर, पोषण साहू, जितेन्द्र शर्मा, निशा चन्द्राकर, चन्द्रकला साहू, निर्मला साहू, स्वरूप सोनवानी, शिव साहू, रामकृत साहू, कुलदीप वर्मा, पूनमचंद साहू, भूमिका ध्रुव, खिलेश चेलक, गणेश बंदे, राजेश निर्मलकर सहित महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी, कर्मचारी सहित लगभग 700 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका उपस्थित थी।

About the author

Monu Soni