शॉपिंग मॉल में अब गेड़ी भी मिलता है,कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सहेजने का काम किया-डॉ.शिवकुमार डहरिया…कैबिनेट मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने आरंग क्षेत्र को दी करोड़ो रूपये के विकासकार्यो की सौगात
जनपद पंचायत आरंग में 03 अक्टूबर से प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वालो को निःशुल्क कोचिंग
आरंग: आदर्श आचार संहिता लागू होने में कुछ ही दिन शेष है ऐसे में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और आरंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ.शिवकुमार डहरिया ने एक बार फिर आरंग नगर पालिका को करोड़ो रूपये के विकासकार्यो की सौगात दी।मंगलवार को आरंग के इंदिरा चौक में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डॉ.डहरिया ने 2130.52 लाख रुपये की लागत से होने वाले 87 विकासकार्यो का भूमिपूजन और 3067.62 लाख रुपये की लागत से निर्मित विकासकार्यो का लोकार्पण कर आरंग के विकास में एक और अध्याय को जोड़ दिया।इसके अलावा मंत्री डॉ.डहरिया ने नगर पंचायत समोदा,लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग आरंग, मंडी बोर्ड,जनपद पंचायत एवं खादी ग्रामोद्योग के विभिन्न विकासकार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री डॉ.डहरिया का आरंग क्षेत्र के सभी समाजो के प्रमुखों ने उनके द्वारा समाजो को दिए गए योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।इस कार्यक्रम में मंत्री डॉ.डहरिया ने राजीव आश्रय योजना के तहत नगर के 74 लोगो को पट्टा वितरण किया।
मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सहेजने का काम किया है अब प्रदेश के बड़े बड़े शॉपिंग मॉल में हरेली पर्व का प्रतीक गेड़ी भी मिलता है। छत्तीसगढ़ के सभी प्रमुख तीज-त्योहारों ने प्रदेश सरकार ने अवकाश की घोषणा की है। 2 साल कोरोना महामारी के बाद भी प्रदेश में विकास के काफी कार्य हुए है।देश मे अन्य प्रदेशों के मुकाबले छत्तीसगढ़ में बेहतर कार्य हुए है जिसके कारण प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार प्राप्त हुए है।
मंत्री डॉ.डहरिया ने पिछली भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पहले राशन कार्ड सिर्फ चुनाव के समय बनते थे और जब चुनाव हो जाता तो राशनकार्ड से नाम काट देते थे।कांग्रेस सरकार में सभी वर्गों के लोगो का राशन कार्ड बना है।भाजपा के नेताओ का भी राशनकार्ड कांग्रेस सरकार ने बनवाया है। उन्होंने आवास न्याय योजना का जिक्र करते हुए कहा कि देश मे सबसे पहले गरीबो के लिए आवास बनाने काम कांग्रेस सरकार ने किया।इंदिरा आवास योजना के तहत देश मे इसकी शुरुआत हुई।ग्रामीण क्षेत्रों के लोग आज भी इसे इंदिरा आवास के नाम से ही जानते है। कांग्रेस सरकार ने बिना भेदभाव किये आवास योजना के तहत लोगो को आवास दिए। डॉ.डहरिया ने आरंग विधानसभा क्षेत्र में हुए विकासकार्यो की जानकारी देते हुए कहा कि आरंग विधानसभा में 3 नए नगर पंचायत बने जिसमे से मंदिरहसौद को अब नगर पालिका का दर्जा मिल चुका है। गुल्लू में 58 करोड़ की लागत से विद्युत सब स्टेशन बन रहा जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लो वोल्टेज की समस्या दूर होगी। तुलसी सकरी मार्ग में बहुप्रतीक्षित पतालु नाला पर 6 करोड़ से अधिक की लागत से उच्चस्तरीय पुल निर्माण किया गया,जिससे उस क्षेत्र के लोगो को काफी राहत मिली।
मंत्री डॉ.डहरिया ने आरंग क्षेत्र के प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को बड़ी सौगात देते हुए 03 अक्टूबर से जनपद पंचायत आरंग में निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की घोषणा की है।उन्होंने कहा कि आरंग विधानसभा में जितने विकासकार्यो हुए जनता के आशीर्वाद से हुए है।
मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने आरंग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन को जनता को समर्पित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चन्द्रशेखर चन्द्राकर अध्यक्ष नपा. आरंग, विशिष्ट अतिथि खिलेश्वर देवांगन ने भी सभा को सम्बोधित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कोमल सिंह साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी आरंग, भारती देवांगन अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी आरंग, नरसिंग साहू उपाध्यक्ष नपा. आरंग, शरद गुप्ता, धनेश्वरी खिलावन निषाद, समीर गोरी, दीक्षा सूरज सोनकर, गौरी बाई देवांगन, राममोहन लोधी, ममता जितेन्द्र शर्मा, दीपक चन्द्राकर, मंगलमूर्ति अग्रवाल, गणेश बांधे, राजेश्वरी साहू, भरत लोधी, उपेन्द्र साहू, के.के. चन्द्राकर, माखन कुर्रे, देवनाथ साहू, आजूराम वंशे, मंजू चन्द्राकर, समीर गोरी, डॉ. घनश्याम टंडन, लक्ष्मीनारायण लोधी, दिलीप चन्द्राकर, संजय चेलक, नारायण कुर्रे, शिव साहू, बसंती साहू, राधेलाल यादव, भूनेश्वर यदु, रहमत खान, अवध लोधी, किशन डहरिया, पिंटू कुर्रे, भीम जलक्षत्री, चंद्रकला साहू, सूरज शर्मा, डॉ. विष्णु भारद्वाज, दिनेश्वर तंबोली, गोपाल साहू, रविकांत साहू, दुजेराम धीवर, महेन्द्र पटेल, जय डहरिया, बलराम पाल, कैलाश ठाकुर, टिकेश्वर गिलहरे, हेमलता लोधी, नरेन्द्र वर्मा, धन्ना साहू, दिलिप कुर्रे, शत्रुहन चेलक सहित विभिन्न समाज के समाजिक पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित थे।