छत्तीसगढ़ डोंगरगांव राजनांदगांव

*बस ने बाइक सवार युवक को मारी ठोकर, मौत*

Written by Monu Soni

बस ने बाइक सवार युवक को मारी ठोकर, मौत*

डोंगरगांव चौकी रोड मे तेज़ रफ़्तार बस ने युवक को ठोंकर मार दी, ठोंकर मे युवक के सर पर गंभीर चोटे आयी जिसने शामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे इलाज़ के दौरान दम तोड़ दिया! हादसा मंगलवार शाम 6 बजे के आसपास का |

    जानकारी मुताबित चौकी निवासी 20 वर्षीय युवक मेराज खान डोंगरगाव से चौकी लौट रहा था, तभी ग्राम घुपसाल के पास विपरीत दिशा से आ रही महेद्रा ट्रेवल्स की बस क्रमांक  सी जी 19 ए 0833 के चालक मे लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मेराज़ खान को टक्कर मार दी | टक्कर के बाद युवक सर के बल सडक पर गिर पड़ा जिससे उसे सर पर गंभीर चोटे आयी |आसपास के लोगो की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया इलाज़ के दौरान उसने दम तोड़ दिया | इधर पुलिस ने आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया |

About the author

Monu Soni