आरंग धर्म संस्कृति

28 दिसंबर को सकरी (जावा)में गुरु घासीदास जयंती पर शामिल होंगे विधायक गुरु खुशवंत साहेब

 डागेश यादव आरंग_____@ माता कौशल्या धाम चंदखुरी समीप स्थित  ग्राम सकरी  (जावा )में प्रतिवर्ष की भाती इस साल भी गुरु घासी दास बाबा की 267वा जयंती समारोह का आयोजन  28 दिसंबर  दिन गुरुवार को होगा।
           दोपहर 4 बजे से दीप प्रज्वलन, गुरू गद्दी पुजा अर्चना श्वेत ध्वजा रोहण प्रसाद वितरण पश्चात शाम 5:00 बजे पालो चढ़ाया जाएगा साथ ही ग्रामीणों के मनोरंजन के लिए रात्रि कालीन छत्तीसगढ़ी नाच पार्टी खोखसा भंवरपुर जिला महासमुद  साथ ही मंच पर गुरू आगमन आशीष वचन गुरु उद्बोधन व सभी को संबोधित करेंगे। शाम चार बजे से अतिथियों का आगमन स्वागत सत्कार उद्बोधन
             मुख्य अतिथि के रूप में युवराज गुरु धर्म गुरु गुरु खुशवंत साहेब विधायक आरंग अध्यक्षता सतनामी समाज सकरी विशिष्ट अतिथि के रूप में ललिता कृष्ण वर्मा जिला पंचायत सदस्य संजय कबीर शर्मा जनपद सदस्य आरंग अतिथि के रूप में लीना विक्की वर्मा सरपंच शिवनारायण साहू उपसरपंच एवं समस्त ग्रामवासी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे कार्यक्रम की तैयारी को लेकर राजू जांगड़े नीरज कुर्रे भूपेंद्र कुर्रे दीनदयाल जीवन सतीश कुर्रे पिंटू कुर्रे रवि कुर्रे भानु कुर्रे दिलीप कुर्रे समाज के सैकड़ो कार्यकर्ता कार्यक्रम की तैयारी में लगे हुए हैं

About the author

मीडिया एमपीसीजी