आरंग छत्तीसगढ़

विधायक गुरु खुशवंत साहेब की विजय आभार रैली अब 28 दिसम्बर को आरंग में निकलेगी।

आरंग____@ आरंग विधानसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित विधायक गुरु खुशवंत साहेब की विजय आभार रैली अब 28 दिसम्बर को आरंग में निकलेगी।   अनिल सोनवानी आरंग  जनपद  सभापति  एवम युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी  रायपुर   ग्रामीण ने जानकारी   के अनुसार विजय आभार रैली आरंग के सतनाम भवन से आरम्भ होगी जो कर्मा माता चौक, बस स्टैंड, नेता जी चौक, आजाद चौक, मछली चौक, लोधी पारा, केवसी साहू पारा, ब्राम्हण पारा, गुप्ता पारा, गांधी चौक, सदर रोड होते हुए पुनः बस स्टैंड पहुचेगी।  आरंग मंडल एवम बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा नव निर्वाचित विधायक के स्वागत के लिए भव्य तैयारी शुरू कर दी गई है। आपको बता दे की पूर्व में आभार रैली 24 दिसम्बर को निकलने वाली थी परंतु अपरिहार्य कारणों से वह स्थगित हो गया था।

About the author

मीडिया एमपीसीजी