प्राचीन आहत (पंचमार्क) सिक्के, दक्षिण कोसल एवं कलचुरी कालीन दुर्लभ स्वर्ण, रजत व ताम्र मुद्राएं, मुगल, ब्रिटिश भारत एवं देशी रियासतों के सिक्के, स्वतंत्र भारत के दुर्लभ नोट, डाक टिकटों के दुर्लभ विशाल संग्रह को देखने का अवसर
रायपुर। भारतीय ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण के उद्देश्य से न्यूमिस्मेटिक एंड फिलेटली सोसायटी आॅफ छत्तीसगढ़ द्वारा तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रदर्शनी ‘दक्षिण कोसल मुद्रा उत्सव 2026’ का आयोजन 13 से 15 नवंबर तक श्रीरामनाथ भीमसेन सभा भवन, समता कॉलोनी में किया जाएगा। सोसायटी के अध्यक्ष कमल बैद ने बताया, प्रात: 10 से शाम 7 बजे तक संचालित इस प्रदर्शनी में प्राचीन आहत (पंचमार्क) सिक्के, दक्षिण कोसल एवं कलचुरी कालीन दुर्लभ स्वर्ण, रजत व ताम्र मुद्राएं, मुगल, ब्रिटिश भारत एवं देशी रियासतों के सिक्के, स्वतंत्र भारत के दुर्लभ नोट, डाक टिकटों का विशाल संग्रह, प्रथम दिवस आवरण आदि प्रदर्शित किए जाएंगे। देशभर से 50 से अधिक ख्याति प्राप्त संग्रहकर्ता अपने संग्रह लेकर आएंगे। इंडिया पोस्ट द्वारा ‘माई स्टैम्प’ काउंटर भी लगाया जाएगा, जहां आगंतुक अपनी फोटो वाला व्यक्तिगत डाक टिकट बनवा सकेंगे।