देश

डाक अदालत रायपुर में शुक्रवार को

रायपुर। कार्यालय मुख्य पोस्टमास्टर जनरल छत्तीसगढ़ परिमंडल रायपुर द्वारा डाक कार्मिकों, जीडीएस, पेंशनरों एवं डाक से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए परिमंडल स्तर पर ‘डाक कार्मिक अदालत, जीडीएस अदालत, पेंशनर अदालत एवं डाक अदालत’ का आयोजन 6 नवंबर, शुक्रवार को सुबह 11 बजे से ‘अदालत दिवस’ के रूप में किया जाएगा।

मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, छत्तीसगढ़ परिमंडल रायपुर जीपीओ बिल्डिंग द्वितीय तल, जयस्तंभ चौक, रायपुर में स्थित कार्यालय में आयोजित इस डाक अदालत में डाक कार्मिकों की समस्त शिकायतों, जीडीएस नियोजन संबंधी शिकायतें, पेंशनर की पेंशन भुगतान से संबंधित समस्याओं एवं डाक सेवाओं से संबंधित शिकायतों जैसे डाक वस्तुओं का वितरण, काउंटर सेवाएं, स्पीड पोस्ट, डाक जीवन बीमा आदि से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा। शिकायतकर्ताओं से विभाग द्वारा आग्रह किया गया है कि वे अपनी शिकायत के पूर्ण विवरण के साथ अपना नाम, पता, जिला, पिन कोड, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी भी साझा करें।

About the author

मीडिया एमपीसीजी