टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत शास्त्री चौक से जयस्तम्भ चौक जीई रोड मुख्य मार्ग में ठेला संचालकों द्वारा मुख्य सड़क मार्ग पर किये गए कब्जोँ पर सम्बंधितों को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए कुल 17500 रू का तत्काल किया गया ई चालान
रायपुर- आज रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम अपर आयुक्त नगर निवेश श्री पंकज के. शर्मा, नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, कार्यपालन अभियंता नगर निवेश श्री आशुतोष सिंह, सहायक अभियंता श्री नीतीश झा और नगर निवेश उड़न दस्ता प्रभारी श्री तसव्वुर अली सहित सम्बंधित यातायात पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग उड़न दस्ता की टीम द्वारा राजधानी शहर रायपुर में नगर पालिक निगम रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत जीईरोड में शास्त्री चौक से जयस्तम्भ चौक तक प्रमुख मार्ग में टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत प्रमुख मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त करने व्यापक अभियान के अंतर्गत जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से सुगम और सुव्यवस्थित यातायात देने सभी ठेला संचालकों को एक बार पुनः स्पष्ट समझाइश दी गयी है कि वे सड़क पर कब्जा ना करें, अन्यथा की स्थिति में सड़क पर रखे उनके सामानों की यातायात जाम की समस्या दूर करने जनहित में सख्तीपूर्वक जब्ती कर ली जाएगी, अन्यथा की स्थिति में सम्बंधित कब्जाधारी दुकानदार इसके लिए स्वतः जिम्मेदार रहेंगे ।
आज चलाये गए जनहितकारी टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत जीई रोड में शास्त्री चौक से जयस्तम्भ चौक प्रमुख मार्ग के मार्ग विभाजक के दोनों ओर के सम्बंधित ठेला संचालकों द्वारा राजधानी शहर के प्रमुख सड़क मार्ग पर किये गए कब्जोँ पर सम्बंधित ठेला संचालकों को भविष्य के लिए नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत कड़ी चेतावनी देते हुए कुल 17500 रूपये का ई चालान करने की कार्रवाई की गयी।
टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत लगातार चलाये जा रहे जनहितकारी अतिक्रमणरोधी अभियान से राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न प्रमुख बाजार क्षेत्रों के भिन्न मुख्य मार्गो का यातायात सतत निरन्तर सुगम और सुव्यवस्थित हो रहा है और इससे आमजनों एवं राहगीरों को यातायात जाम की समस्या से प्रमुख बाजारों एवं मार्गो में त्वरित राहत लगातार मिल रही है



