छत्तीसगढ़ रायपुर संस्कृति

नुआखाई जुहार व महिला सम्मेलन 20 को

रायपुर। उत्कल गांड़ा महिला महामंच की प्रदेश अध्यक्ष सावित्री जगत के नेतृत्व में 20 सितंबर को शहीद स्मारक भवन में ‘नुआखाई जुहार एवं महिला सम्मेलन-2026’ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में मातृशक्ति एवं समाजजन शामिल होंगे। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहेगा पश्चिम ओडिशा के लोकप्रिय संबलपुरी गायक रॉकस्टार रुक्कु सोना व साथी। वहीं महिला सम्मेलन में समाज की ऐसी संघर्षशील, कर्मठ एवं प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों और अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए अपने परिवार, समाज एवं कार्यक्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाई है।

About the author

मीडिया एमपीसीजी