आरंग छत्तीसगढ़ रायपुर

आरंग: रीवां में साहू समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए मंत्री ताम्रध्वज साहू और डॉ.शिवकुमार डहरिया,दी अनेक विकासकार्यो की सौगात

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(11.12.22)- आरंग विधानसभा अंतर्गत ग्राम रीवां में रविवार को आयोजित साहू समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन में प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री तथा क्षेत्रीय विधायक डॉ.शिवकुमार डहरिया बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।इस परिचय सम्मेलन का आयोजन जिला साहू समाज ग्रामीण द्वारा किया गया था। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने ग्राम पंचायत रीवां के विभिन्न निर्माण एवं विकासकार्यो का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।इसमे हाईस्कूल के अतिरिक्त कक्ष लागत 6 लाख रुपए, अतिरिक्त कक्ष लागत 4 लाख 71हजार रूपये, सामुदायिक भवन चंद्राकर समाज लागत 5 लाख रुपए और व्यवसायिक भवन लागत 8 लाख77 हजार का लोकार्पण भूमिपूजन किया गया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भक्त माता कर्मा को नमन करते हुए कहा कि युवक-युवती परिचय सम्मेलन आज के समय की आवश्यकता है।ऐसे सम्मेलन में युवक-युवतियों को एक दूसरे के बारे में जानने समझने का अवसर मिलता है और उनका परिचय होता है ।उन्होंने इस विशाल आयोजन के लिए आयोजकों शुभकामनाएं दीं ।इनके बाद नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमामार डहरिया ने समाज के सभी वरिष्ठ और सम्मानीय सदस्यों को इस शानदार आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी के समन्वित प्रयासों से साहू समाज इस प्रकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है ।
यह प्रसन्नता का विषय है कि हमारा साहू समाज भक्त माता कर्मा जी के बताये हुए आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है । भक्त माता कर्मा का संपूर्ण जीवन केवल साहू समाज के लिए ही नहीं बल्कि सर्व मानव समाज के लिए अनुकरणीय है । इस अवसर पर आप सब के बीच उपस्थित होकर मुझे अपार प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है । वास्तव में युवक-युवती परिचय सम्मेलन आज के समय की आवश्यकता है, जिसके माध्यम से समाज के प्रतिभावान युवक-युवतियां एक मंच पर अपना परिचय देते हैं एवं भावी जीवन साथी का चयन करते हैं । इसके साथ ही इस बात का विश्वास भी आता है कि यहां मिलने वाली समस्त जानकारियां विश्वसनीय होती है । साहू समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश का संगठित समाज है, जो अपने कर्तव्यों का निर्वहन जिम्मेदारी के साथ करते आ रहा है ।
निश्चित रुप से इस प्रकार का आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए। साहू समाज के विशाल युवक युवती परिचय सम्मेलन में प्रतिभागियों ने अपना परिचय दिया गया ।

सम्मेलन को कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे टहल सिंह साहू और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर थानेश्वर साहू, संदीप साहू, हनुमंत प्रसाद साहू एवं आनंद प्रसाद साहू सहित समाज केसम्मानित वरिष्ठ सदस्य युवक युवतियां और उनके परिवार के सदस्य शामिल हुए ।
कार्यक्रम में संयोजक देवनाथ साहू अध्यक्ष ज़िला साहू संघ,द्वारिका साहू उपाध्यक्ष ज़िला साहू संघ ,जिला पंचायत सदस्य अनीता थानसिंह साहू , आरंग जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हेमलता डुमेंद्र साहू,रीवां सरपंच चंद्रप्रकाश साहू ,सोहन साहू,ब्रह्मानंद साहू,पोषण साहू,चूड़ामणि साहू,लाल कुमार साहू,केशरी मोहन साहू,निर्मला साहू , चंद्रकला साहू,जोइधा राम साहू,महेश साहू,उपेन्द्र साहू के अलावा समस्त तहसील पदाधिकारी एवं परिक्षेत्र के पदाधिकारी और ग्रामीण उपस्थित थे।

About the author

Tukeshwar Lodhi