छत्तीसगढ़ देश

प्रधानमंत्री मोदी का रायपुर दौरा इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानिये उनका कार्यक्रम

Written by mediampcg

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंद्रह नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रवास पर रह  सकते है ।

सूत्रों के हवाले से ख़बर है कि इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही जनजातीय समाज के विभिन्न लोगों से इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संवाद करते नजर आएंगे।

फिलहाल इस संग्रहालय का निर्माण तेजी से चल रहा है। करीब 45 करोड़ की लागत से 10 एकड़ में संग्रहालय का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें 10 करोड़ राज्य सरकार और 35 करोड़ रुपए केंद्र सरकार का अंशदान है। बता दें कि इस संग्रहालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पिछले दिनों सीएम विष्णुदेव साय गए थे। सीएम अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में फिर से निर्माण कार्य की समीक्षा कर सकते हैं।

About the author

mediampcg