रायपुर(07.10.22)- नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने रायपुर के जागृति नगर में गत दिवस दुर्गा मंच के शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। शेड निर्माण की लागत 5 लाख रूपए हैं।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सभी जन हितैषी कार्य किए जा रहे है। नागरिकों की सुविधा के कार्याें को प्राथमिकता से कराया जा रहा है। मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि समाज के हर वर्ग के लिए छत्तीसगढ़ शासन जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। डॉ. डहरिया ने जागृति नगर आर.व्ही.एच. कॉलोनी में 25 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा की।इस अवसर पर श्रीश्रीश्री दुर्गा पूजा समिति जागृति नगर अध्यक्ष मुक्ति दास कुमार,युवा अध्यक्ष मोनू मांजरे,उपाध्यक्ष दिवाकर नायक,तरण नायक,ए.जे.नायक,मुन्नालाल साहू,एस.के.साहू,कोषाध्यक्ष,प्रफुल नायक,वीर सोनी,सुमित बघेल, किसन तांड़ी,पप्पू तोड़ी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे ।

