आरंग छत्तीसगढ़

रायपुर-आज गुरू घासीदास वार्ड मे मितानिन दिवस काफी धूमधाम से मनाया गया

गुरू घासीदास वार्ड क्र:49 मे मितानिन दिवस मनाया गया

रायपुर-आज गुरू घासीदास वार्ड मे मितानिन दिवस काफी धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम के मुख्यातिथि श्रीमती शकुन डहरिया जी ने अपने संबोधन मे कहा कि आज मितानिन बहने बहुत ही अच्छा कार्य कर रहीं स्वास्थय से लेकर नागरिकों के हर सुख दुख मे वो सहभागिता निभाते हैं मितानिनों ने कोरोना काल मे भी अपनी जान को जोखिम मे डालकर काम किया।उनका हर मुहल्ले मे एक अलग पहचान है, विशेष अतिथि श्रीमती शीतल कुलदीप ने कहा कि आज मितानिन बहनें सरकार के हर योजना का अच्छा क्रिन्वान्वयन मे बेहतर भुमिका निभा रहीं है हर जनकल्याणकारी योजना को अंतिम ब्यक्ती तक पहुंचने का काम मितानिन बहनें कार्य कर रही हैं, विशेष कर महिलाओं के स्वास्थ्य , डीलीवरी आदि मे उनकी सक्रीय भूमिका रहती है।जिसका फायदा मुहल्ले वालों को मिल रहा है। कार्यक्रम को ऐल्डरमेन सुनिल छतवानी,भुतपुर्व पार्षद ठाकुर राम साहू, विक्की वाधवानी मनीष कोसरिया ने भी संबोधित किया कार्यकम में असलम खान विकास ठाकुर कुमार यादव सुश्री दुलारी दीदी सुश्री रानू कुर्रे अनिल वाधवानि अमर बजाज नारायण नारायणी
उपस्थित लगभग 25 मितानिनों को मुख्यातिथि के कर कमलों से साल श्रीफल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पार्षद प्रतिनिधि विक्की वाधवानी, ने सक्रिय भूमिका निभाई।

About the author

mediampcg