आरंग छत्तीसगढ़

गुरु घासीदास जयंती की तैयारी में जुटा सतनामी समाज.. राजधानी में आयोजित बैठक में आज बनी कार्यक्रम की रूपरेखा.

गुरु घासीदास जयंती की तैयारी में जुटा सतनामी समाज..
राजधानी में आयोजित बैठक में आज बनी कार्यक्रम की रूपरेखा.
प्रशासन द्वारा जारी गाईड लाइन अनुसार होंगे कार्यक्रम

गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के तत्वाधान में (रविवार) को न्यू राजेंद्र नगर स्थित “मिनीमाता स्मृति वातानुकूलित भवन “में सतनामी समाज की अहम बैठक आयोजित हुई जिसमें इस वर्ष 18 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती पर्व पर आयोजित होने वाली विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई..
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी होंगे, अध्यक्षता नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री माननीय डॉ. शिव कुमार डहरिया जी करेंगे…
कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष के.पी. खण्डे एवं प्रवक्ता चेतन चंदेल ने बताया कि इस वर्ष बाबा जी की 264 वी. जयंती पर्व है जहां राजधानी में प्रतिवर्ष चार दिवसीय कार्यक्रम के तहत 13 दिसंबर को बाइक रैली ,16 दिसंबर को विशाल शोभायात्रा, 17 दिसंबर को महिलाओं, बच्चों का रंगारंग सांस्कृतिक आयोजन तथा 18 दिसंबर को जयंती के दिन पंथी, ध्वजारोहण ,संगोष्ठी ,अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन होगा..
आगे प्रवक्ता चेतन चंदेल ने बताया कि चूंकि इस वर्ष वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप जारी है ऐसी दशा में शासन -प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार ही सभी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.. इस संबंध में प्रशासन से अनुमति पश्चात शीघ्र ही कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा जारी की जाएगी..

बैठक में इनकी रही गरिमामय. उपस्थिति
आयोजन समिति के अध्यक्ष के.पी. खण्डे, संरक्षिका श्रीमती शकुन डहरिया, डॉ. जे.आर. सोनी ,एल.एल. कोसले ,सुंदर लहरे, सुंदरलाल जोगी(पार्षद), डॉ. लक्ष्मण भारती, अमृतलाल जोशी, लक्ष्मीकांत गायकवाड, जी.आर. बाघमारे, पुराणिक लाल चेलक, आर.पी. भतपहरी, रामकृष्ण जांगड़े , पप्पू बघेल, श्याम जी टांडे, आर.के. पाटले, बाबा डहरिया, प्रकाश बांदे, मानसिग गिलहरे, मनीष कोसरिया ,हीरालाल सायसेरा ,पं. अंजोर दास बंजारे, राजेश रातडे, घासीदास कोसले, उतित भारद्वाज, नंदू मारकंडे, दयाराम जांगड़े ,बिलोकचंद खरे, मनोज बंजारे, जितेंद्र आजाद, विजय कुर्रे ,सुभाष कोसरे, रुस्तम कुर्रे ,संतोष डहरिया , सुखनंदन बंजारे आसाराम लहरे, हरीश बंजारे, अक्षय जोशी ..
महिलाओं में डॉ. शकुंतला डेहरे, अमरौततिन भतपहरी, धनेश्वरी डांडे, अनसूईया राय, उषा चतुर्वेदानी, रोशनी कोसले, सरस्वती राघव, राजेश्वरी चांदने,अर्चना कुर्रे ,प्रियंका बघेल, रेणु जांगड़े सहित अनेकों लोग उपस्थित थे..

About the author

mediampcg