रायपुर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक-धार्मिक संस्था ‘अकाल पुरख की फौज’ की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष के लिए रजिंदर कौर खनुजा को मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह की अनुशंसा पर राष्ट्रीय संयोजक जसविंदर सिंह एडवोकेट द्वारा की गई है। नवनियुक्त रजिंदर कौर ने बताया की शीघ्र ही उनके द्वारा प्रदेश स्तर की कार्यकारिणी के साथ प्रथम चरण में लगभग 15 जिलों में भी टीम तैयार की जा रही है एवं अक्टूबर माह में 1 हजार सदस्यों के साथ पूरी टीम भव्य समारोह में शपथ ग्रहण करेगी



