छत्तीसगढ़ रायपुर

मासखमण के तपस्वी विजय संचेती का पारणा

रायपुर। कैवल्यधाम तीर्थ विराजित बस्तर प्रहरी साध्वी राजेशश्री महाराज के पावन सानिध्य में 33वें मासखमण के तपस्वी विजय संचेती का पारणा महोत्सव निर्विघ्न संपन्न हुआ। साध्वी भगवंत ने वासक्षेप प्रदान कर उनके तपस्या की अनुमोदन करते हुए मंगल पाठ सुनाया। तदुपरांत कैवल्यधाम तीर्थ के ट्रस्टी सुपारस गोलछा, सुरेश कांकरिया, श्यामसुंदर वैदमुथा, नवकार परिषद के नरेंद्र पारख, नरेंद्र लोढ़ा, अशोक बुरड़ ने माला पहनाकर कर व मोमेन्टो देकर श्री संचेती को सम्मानित कर उनका पारणा कराया। इस पारणा महोत्सव में श्रमण संघ के कमल पटवा, दिपेश, प्रणय, प्रशांत, पुरब, श्रेयॉस संचेती, नीरज अग्रवाल, प्रवीण सुराना, जय पारख, किरण देवी, रीना पटवा, रीता देवी, नीरा देवी, मीना देवी, स्वाति, तृप्ति संचेती, पप्पू भाटिया आदि सम्मिलित थे। सभी के गौतम प्रसादी का लाभ लिया, जिसके लाभार्थी रहे सूरज देवी रतन चंद संचेती परिवार।

About the author

मीडिया एमपीसीजी